फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की तहसीलों को बनाया जाएगा स्मार्ट : कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री विपुल गोयल पहुंचे चुलकाना धाम, परिवार सहित किए बाबा के दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंश की नीति पर काम कर रही है इसलिए जल्द प्रदेश की तहसीलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। समालखा नगर पालिका का दर्जा बढ़ाकर नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द नगर परिषद का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह बात मंगलवार सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समालखा के चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्याम मंदिर में कही। वह परिवार सहित श्याम बाबा के दर्शन करने आए थे। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोशन लाल छोक्कर के साथ-साथ पानीपत नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी पंकज यादव, नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा, पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा गोयल, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य एवं पार्षद संजय गोयल, कृष्ण छोक्कर किवाना ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

विपुल गोयल ने कहा कि वैसे तो श्याम मंदिर की व्यवस्था ठीक चल रही है लेकिन सरकार की मंशा है कि चुलकाना धाम को अपने अधीन करके यहां का और तेजी से विकास कराया जाए। प्रदेश में सीएम घोषणाओं को लेकर जल्द जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। चुलकाना धाम स्थित श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने आईं मंत्री की पत्नी पल्लवी गोयल को मंदिर परिसर में खड़े पीपल के वृक्ष के पत्तों में छेद नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सुना था कि श्याम मंदिर परिसर में महाभारत कालीन पीपल के वृक्ष हैं जिसके हर पत्ते में छेद है लेकिन यहां आकर देखा तो उन्हें ऐसा नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें