गुुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा मॉडल टाउन में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
रागी जत्थे ने तिलक जंनू राखा प्रेम ताका कीनो बड़ो कलू में साका आदि शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। संगतों को विस्तार से गुरु जी की शहादत बारे बताया।
सभा प्रधान गुरुशरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडतों की पुकार सुन आज के दिन चादनी चौक दिल्ली में अपनी शहादत दी और हिदूं धर्म की रक्षा की।
उन्होंने बताया कि गुरु जी हमेशा भाईचारे का संदेश दिया है। इस अवसर पर बाहर से आए सभी रागी जत्थे ने कीर्तन द्वारा गुरु जी का गुणगान किया गया।
इस दौरान गुरुद्वारा में लंगर बरताया गया। सभी साध संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान गुरुशरण सिंह व कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।