फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में नहाने गया किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर में चचेरे भाई के साथ नहाने गया किशोर डूब गया। किशोर को तैरना नहीं आता था। चचेरे भाई ने उसको बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बह गया। लोगों की इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वधावाराम कॉलोनी निवासी भुवाल राम ने बताया कि वह एक बेटी व दो बेटों का पिता है। उसका बड़े बेटे संतोष ने अब 12 वीं पास की है। वह रविवार दोपहर को अपने चचेरे भाई के साथ घर से गया था। वह दोनों असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे। दोनों नहर में नहाने लगे। संतोष को तैरना नहीं आता था। संतोष पानी के बहाव के साथ गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। नहर में नहा रहे उसके चचेरे भाई व दूसरे युवकों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बह गया। शोर मचाने पर यहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अब पुलिस संतोष की नहर में तलाश कर रही है।

बॉक्स

नहर में गिरी युवती का नहीं लगा सुराग

शक्ति नगर निवासी कविता ने बताया कि वह एक बेटी शालू व बेटे सन्नी की मां है। सन्नी रविवार सुबह घर से खेलने के लिए बाहर गया था। वह दोपहर तक घर नहीं लौटा। उसने उसकी काफी तलाश की उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा लेकिन सन्नी का पता नहीं चला। वह अपनी बेटी शालू के साथ सन्नी को ढूंढते हुए नहर के किनारे गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंची थी। यहां शालू का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई थी। उसने शोर मचाया तो यहां लोग एकत्रित हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते शालू आंखों से ओझल हो गई थी। अब तक उसका भेद नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें