फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ माह पहले आई थी बिहार से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के गणेश नगर एनएफएल नाके के पास किराये के मकान में किशोरी (17) ने फंदा लगा लिया। किशोरी की छोटी बहन ने खिड़की से शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने कटर से दरवाजा काटकर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि एक किशोरी ने फंदा लगा लिया। तुरंत ही टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में पता चला कि किशोरी के माता-पिता बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वह डेढ़ माह पहले ही गणेशनगर में रहने के लिए आए थे। वीरवार को पति-पत्नी दोनों काम पर चले गए। घर पर किशोरी और उसकी छोटी बहन ही थी। दोपहर बाद छोटी बहन ने खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी बहन फंदे पर लटकी है।
इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद कटर से दरवाजा काटकर शव को फंदे से उतारकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली है। परिजनों ने फिलहाल किशोरी के फंदा लगाने की जानकारी होने से इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें