फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबूगिरी कर रहे बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी अब फील्ड में लौटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक कर्मचारी कार्यालयों में कर रहे थे लिपिकीय काम, विजिलेंस शिकायत के बाद यूएचबीवीएन मुख्यालय सख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बिजली निगम में तकनीकी कार्यों के लिए भर्ती किए गए कर्मचारियों से कार्यालयों में लिपिकीय काम लेने पर मुख्यालय ने सख्ती दिखाई है। जेई के मुंशी से लेकर एलडीसी और यूडीसी के काम में लगे 100 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड में कर्मचारियों की कमी से बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

फील्ड कर्मचारियों की ओर से विजिलेंस में शिकायत किए जाने और विजिलेंस निदेशालय का पत्र मिलने के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) मुख्यालय ने सभी सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सहायक लाइनमैन (एएलएम) और लाइनमैन (एलएम) से उनके मूल तकनीकी कार्य ही लिए जाएं। फील्ड कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कागजों में फील्ड ड्यूटी, कार्यालयों में काम

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यालय के निर्देशों के बावजूद कुछ स्थानों पर तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों से रिलीव नहीं किया जा रहा। कुछ एएलएम कागजों में फील्ड में तैनात हैं, लेकिन उनसे कार्यालयों में लिपिकीय काम लिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले कर्मचारियों को संबंधित जेई, एएफएम और प्रभारियों की ओर से परेशान किया जाता है। हरियाणा पावर यूटिलिटीज के विजिलेंस अधीक्षण अभियंता ने भी यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

स्टाफ की कमी से सुरक्षा पर असर

तकनीकी कर्मचारियों के कार्यालयों में तैनात रहने से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। बिजली लाइनों में खराबी, ट्रांसफार्मर की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए सीमित स्टाफ को अधिक क्षेत्रों में काम करना पड़ता है। इससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हादसों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में भी देरी होती है।

पहले ही फील्ड में भेजे कर्मचारी : आदित्य कुंडू

सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि निगम मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कार्यालयों में तैनात जो तकनीकी कर्मचारी फील्ड में काम करने योग्य थे, उन्हें पहले ही भेजा जा चुका है। चोटिल होने के कारण एक-दो कर्मचारी अभी कार्यालयों में कार्यरत हैं।बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी अब फील्ड में लौटेंगे

100 से अधिक कर्मचारी कार्यालयों में कर रहे थे लिपिकीय काम, विजिलेंस शिकायत के बाद यूएचबीवीएन मुख्यालय सख्त

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। बिजली निगम में तकनीकी कार्यों के लिए भर्ती किए गए कर्मचारियों से कार्यालयों में लिपिकीय काम लेने पर मुख्यालय ने सख्ती दिखाई है। जेई के मुंशी से लेकर एलडीसी और यूडीसी के काम में लगे 100 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड में कर्मचारियों की कमी से बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

फील्ड कर्मचारियों की ओर से विजिलेंस में शिकायत किए जाने और विजिलेंस निदेशालय का पत्र मिलने के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) मुख्यालय ने सभी सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सहायक लाइनमैन (एएलएम) और लाइनमैन (एलएम) से उनके मूल तकनीकी कार्य ही लिए जाएं। फील्ड कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

कागजों में फील्ड ड्यूटी, कार्यालयों में काम

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यालय के निर्देशों के बावजूद कुछ स्थानों पर तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों से रिलीव नहीं किया जा रहा। कुछ एएलएम कागजों में फील्ड में तैनात हैं, लेकिन उनसे कार्यालयों में लिपिकीय काम लिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले कर्मचारियों को संबंधित जेई, एएफएम और प्रभारियों की ओर से परेशान किया जाता है। हरियाणा पावर यूटिलिटीज के विजिलेंस अधीक्षण अभियंता ने भी यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

स्टाफ की कमी से सुरक्षा पर असर

तकनीकी कर्मचारियों के कार्यालयों में तैनात रहने से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। बिजली लाइनों में खराबी, ट्रांसफार्मर की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए सीमित स्टाफ को अधिक क्षेत्रों में काम करना पड़ता है। इससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी और हादसों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में भी देरी होती है।
विज्ञापन


पहले ही फील्ड में भेजे कर्मचारी : आदित्य कुंडू

सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि निगम मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कार्यालयों में तैनात जो तकनीकी कर्मचारी फील्ड में काम करने योग्य थे, उन्हें पहले ही भेजा जा चुका है। चोटिल होने के कारण एक-दो कर्मचारी अभी कार्यालयों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें