पानीपत। खो-खो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में जीती गांव मनाना की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते
- फोटो : Panipat
समालखा। गांव मनाना में 21वीं जिला स्तरीय सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में गांव मनाना की टीमें अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर प्रदीप पालीवाल जिला खेल अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रेफरी के तौर पर दिनेश, अजीत मुकेश , राहुल शर्मा करनाल, सुशील कुमार तथा प्रवीण ने कार्य किया। समापन समारोह के अवसर पर समाजसेवी मुकेश राठी मनाना और समाजसेवी प्रवीण कुमार कुलदीप, डिप्टी सुपरिटेंडेंट जगबीर जांगड़ा, जिला खो-खो संघ के महासचिव रामस्वरूप राठी, जिला प्रधान रविंद्र सैनी, डोज बॉल संघ हरियाणा के महासचिव जयवीर कादियान, एसडी कॉलेज पानीपत से एचओडी सुशीला बेनीवाल, देवीलाल कॉलेज सिवाह से सरोज डीपी तथा महेंद्र सिंह कार्यकारी एईओ शिक्षा विभाग पानीपत मौजूद रहे।
ये टीम रहीं विजेता
पुरुष वर्ग:
गांव मनाना की टीम प्रथम
राजकीय कॉलेज द्वितीय
राजकीय स्कूल मनाना तृतीय
महिला वर्ग:
गांव मनाना की टीम प्रथम
एसडी कॉलज टीम द्वितीय
गांव करहंस व कन्या स्कूल मनाना तृतीय
पानीपत। खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी।- फोटो : Panipat