फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा सोमवार को स्कूल नहीं गई तो उसकी मां ने इस बारे में बात की। जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात बताई। मां ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने शिक्षक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी आठ साल की बेटी कक्षा चार में की छात्रा है। स्कूल के एक शिक्षक ने किताब देने के बहाने उसे लाइब्रेरी में ले गया जहां पर उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। सोमवार को छात्रा स्कूल नहीं गई तो उसकी मां ने स्कूल न जाने का कारण पूछा। जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात बताई।

इसके बाद मां सीधे पुराना औद्योगिक थाना पहुंची और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें