फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएचसी-पीएचसी पर भी बिगड़ी टीबी की होगी जांच, आठ सीबी-नॉट मशीन होंगी शामिल

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल स्थित टीबी कार्यालय। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पानीपत। जिले को जल्द ही आठ सीबी-नाॅट (कार्ट्रिज आधारित न्यूक्लिक एसिड प्रवर्धन परीक्षण) मशीन मिलेंगी। इनसे जांच के दो घंटे में ही तपेदिक और एमडीआर ( बिगड़ी टीबी ) का पता चल पाएगा। इनको सीएचसी और पीएचसी पर इंस्टॉल किया जाएगा। जिले में अब केवल दो नॉट मशीन हैं। टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत शहर से लेकर गांवों में लगातार जागरूक और जांच कार्य किया जा रहा है। तीन महीने में अब तक करीब 1300 व्यक्ति टीबी के मिल चुके हैं। इनमें करीब 700 बिगड़ी टीबी के हैं। टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों टीबी मुक्त 56 ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया था। मशीनों की कमी में जांच प्रभावित हो रही थी। इनकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी।
विज्ञापन


मशीन आने पर जल्द शुरू किया जाएगा इलाज

सीबी नाॅट मशीन बलगम (थूक) के नमूनों में टीबी बैक्टीरिया के डीएनए का विश्लेषण करती है। इससे शीघ्र इलाज शुरू करने में मदद मिलती है। इन मशीनों की क्षमता भी ज्यादा होगी। पहले मशीन से एक घंटे में सिर्फ दो ही जांच की जाती थी, वहीं नई मशीन से एक घंटे में चार व्यक्तियों की जांच की जा सकेंगी। इससे टीम का काम आसान होगा और कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो पाएगी, इससे व्यक्ति को तपेदिक या बिगड़ी टीबी का पता चल जाएगा।

इन सीएचसी-पीएचसी पर पहुंची मशीनें

जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल, अहर, ददलाना, मतलौडा, नौल्था और नारायणा सीएचसी समेत एक पीएचसी को और सीबी नाॅट मशीन की सुविधा मिलेगी। पानीपत अर्बन में पुरानी मशीनों द्वारा ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन



अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। मशीनें मिलने से उनका काम और आसान हो जाएगा, इससे कम समय में ज्यादा लोगों की जांच हो पाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें