फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य : श्याम सिंह राणा

विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस बार प्रदेश में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। यदि मंडियों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवक होती है तो सरकार पूरा धान खरीद करेगी।
उन्होंने ये बात सोमवार को भाजपा के सेक्टर-13-17 स्थित कार्यालय श्याम कमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं। मंडी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

मत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की तैयारियों को पूरा कर लिया है। मंडी में आते ही फसल की खरीद शुरू की जाएगी। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद रही है।
उन्होंने कहा कि बाजार के उतार-चढ़ाव से किसानों को सुरक्षा देने के लिए भावांतर भरपाई योजना को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी का पूरा स्टॉक है। सरकार बाजार में चीनी के दामों में वृद्धि पर नजर रखे हुए है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक शुरू
मंडी में धान खरीद और किसानों की सुविधाओं की रिपोर्ट मांगने पर कृषि मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि किसानों को मंडी में पर्याप्त सुविधा दी जा रही हैं। किसी को परेशानी नहीं है। पानीपत, समालखा, इसराना व मतलौडा मंडी में 1509 किस्म की धान की आवक शुरू हो गई है। मंडियों से एजेंसी खरीद कर रही हैं। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें