फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए तन्नू राठी का चयन

विज्ञापन
​खिलाड़ी तन्नू राठी।
विज्ञापन
सनौली। सरकारी वॉलीबाॅल खेल नर्सरी जलालपुर प्र‎थम में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी तन्नू राठी का चयन जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए हुआ है। वे राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाली हरियाणा की एकमात्र खिलाड़ी हैं। तन्नू का चयन होने पर नव ज्योति स्कूल जलालपुर ‎प्रथम ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

तन्नू राठी के पिता युद्धवीर सिंह ने बताया कि तन्नू ने कक्षा छठी से अभ्यास करना शुरू किया था। अब वह आर्य काॅलेज पानीपत में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तन्नू का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय वॉलीबाॅल टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी में आयोजित होगी। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ी तनु राठी की उपलब्धियां :-
तन्नू ने 68वीं यूपी स्टेट सीनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप 2019-20 में भाग लिया। 27वीं मिनी नेशनल वाॅलीबॉल चैंपियनशिप महाराष्ट्र में तृतीय स्थान हासिल किया। 26वीं मिनी नेशनल वाॅलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। 63वें नेशनल स्कूल गेम्स 2017-18 कर्नाटक में भाग लिया। 66वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2022-23 मध्य प्रदेश में हरियाणा टीम की ओर से भाग लिया। 48वीं जूनियर नेशनल वाॅलीबॉल 2022 जम्मू में तृतीय स्थान हासिल किया। 47वीं जूनियर नेशनल वाॅलीबॉल चैंपियनशिप में 2021-22 में पश्चिम बंगाल में भाग लिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-24 में मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें