संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला में डे लॉन्ग बाजार एक पर्यावरणीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मतलौडा के राजकीय महाविद्यालय से आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईबी कॉलेज से इशिता कौर ने द्वितीय स्थान और पानीपत के राजकीय महाविद्यालय से इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतलौडा के राजकीय महाविद्यालय से तनीषा और शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान और संचालन ग्रीनमैन सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार ने किया। इसमें मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी रहीं। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं बल्कि समाज को महत्वपूर्ण संदेश भी देते हैं।
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र नागिया ने हरित पल का मतलब समझाया। ब्रह्मकुमारी से बीके संतोष और बीके सुनीता ने सीखने की कला और संकल्प पर प्रकाश डाला। एसडी महाविद्यालय से राहुल और अंकित ने द्वितीय स्थान और बहरामपुर बापौली के राजकीय महाविद्यालय से रिश्ता व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. मुनीराम, दिनेश, नरेश ढांडा, सुनील दत्त, दलजीत सिंह, स्नेहलता, बृजेश, सोनिया, कुसुम, वीणा कुमारी व जगदीश कुमार उपस्थित रहे।