पानीपत। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनेगा। इसलिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर गर्व होना चाहिए। हर व्यक्ति का जीवन मंत्र स्वदेशी होना चाहिए।
उन्होंने ये बात बुधवार को एसडीवीएम स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र यह संकल्प लें कि उन्हें अपने जीवन में भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया की पहल की है। इससे वैश्विक और घरेलू दोनों निर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है।
डाॅ. अर्चना ने छात्रों को स्वदेशी उत्पादों के ब्रांडों की जानकारी भी दी और प्रदेश के लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की। मौके पर इश कुमार राणा, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा सुनीता गोयल व रविंद्र तुषामड़ मौजूद रहे।