गोपाल कॉलोनी के पास दो बदमाशों ने पहले एक रिकवरी एजेंट से 10 हजार रुपये लूटे और उसके बाद रिकवरी एजेंट पर पिस्तौल तानकर उसके क्रेडिट मैनेजर को कॉल करवाकर बुलवाया और उससे भी 35900 रुपये लूटकर फरार हो गए। मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
शिकायत में राजकुमार पुत्र पवन सिंह ने बताया कि वह गांव किशोरपुर, जिला शामली, यूपी का रहने वाला है। उत्कर्ष स्मोल फाइनेंस बैंक समालखा में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर 16 फरवरी 2019 से कार्यरत है। उसके पास वीरवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दीपक की कॉल आई। जो बैंक में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसकी रिफाइनरी रोड पर गोपाल कालोनी के सामने बाइक खराब हो गई है, जिस सूचना पर वह उसे लेने के लिए पहुंचा तो वहां पर दीपक के पास खड़े दो युवक आए और कनपटी पर पिस्तौल तानकर उससे 35900 लूट लिए। वहीं उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्रेडिट ऑफिर ने रिकवरी मैन भी जाहिर किया शक
रिकवरी मैन दीपक ने वारदात के बार क्रेडिट ऑफिसर को बताया कि बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उसे कॉल कराया था। वह कॉल नहीं करता तो उसे जान से मार देते, जिसकी वजह से उसे कॉल करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक क्रेडिट ऑफिसर राजकुमार ने रिकवरी मैन पर भी शक जाहिर किया है।
शिकायतकर्ता राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज भी खंगाली जा रही है, जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी