फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुशांत सिटी एसोसिएशन और अंसल रेसिडेंट एसोसिएशन हुईं एक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल की सुशांत सिटी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अंसल रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन करीब पांच साल बाद एक हो गई हैं। इसका नाम अब अंसल सुशांत सिटी रसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन रखा है। अब इसका नए सिरे से पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सुशांत सिटी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अंसल रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन दोनों संस्थाओं की एक संयुक्त आम सभा रविवार को जैन स्थानक नजदीक गैलेक्सी कोर्ट अंसल पानीपत में हुई। अंसल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रशासक असीम जैन व सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के प्रतिनिधि कुलदीप ने इसकी अध्यक्षता की। आठ सदस्यीय कमेटी में कुलदीप कादियान, सुरेश गुंबर, हरीश अरोड़ा, अनिल पंवार, आशीष राठी, राजीव जैन, प्रवीण गुप्ता व सुरेंद्र राणा सदस्य रहे। इसमें लगभग सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यशील योगदान दिया। यह तभी संभव हो पाया जब अंसल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रशासक असीम जैन जी तथा सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सदस्यों कुलदीप कादियान, संतलाल सोढ़ी व सुशील मारवाह के नेतृत्व ने इसे स्वीकारा किया। आम सभा का संचालन हरीश अरोड़ा व सुरेंद्र राणा ने किया। सभा में 10-12 सदस्यों ने अपने विचार रखे। कुलदीप कादियान ने अध्यक्षीय मंडल की ओर से आमसभा के एजेंडे पर वोटिंग कराई। जिसमें सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्व सम्मति से एजेंडे में दोनों आरडब्ल्यूए के एकीकरण को पास कर दिया। सभी सदस्यों ने कहा कि दोनों एसोसिएशन को एक होकर काम करना चाहिए। इससे समस्याओं को समाधान होगा। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र अहलावत, राकेश गुगलानी, जीएल कुकरेजा, प्रवीण महाजन, दिवाकर शर्मा, वरिंद्र खन्ना व विपिन टुटेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें