फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेंद्र दूहन

विज्ञापन
पानीपत। प्रधान सुरेंद्र दूहन - फोटो : Panipat
विज्ञापन
ानीपत। बार एसोसिएशन के सत्र-2021-22 के प्रधान का ताज सुरेंद्र दूहन के सिर पर सजा। शुक्रवार को मतगणना के बाद 216 वोट के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वियों में राजेश शर्मा दूसरे और वीरेंद्र मलिक तीसरे स्थान पर रहे। जीत के साथ ही समर्थकों ने नोट भी उड़ाए। फूलों की माला पहनाई। ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमें। उप प्रधान पद के लिए तीन बार मतगणना हुई। तीसरी बार में पांच वोट के अंतर से सुनील कुमार वधवा ने जीत दर्ज की। अब सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 553 वोट पड़े। लंच के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। इसके बाद मतदान के समय को एक घंटा बढ़ाया गया और शाम साढ़े पांच बजे के बाद भी 5:50 बजे तक वोट पड़े। इस दौरान कुल 1987 में से 1696 वोट डाले गए। शाम छह बजे चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत, सहायक चुनाव अधिकारी कर्णपाल सिंह, राकेश गुज्जर सुरेंद्र जागलान की निगरानी में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद जितेंद्र रावल ने 115 वोट के अंतर से जीत हासिल की। फिर सह सचिव पद संयम बतरा ने 195 वोट से जीत हासिल की। सचिव पद कर वैभव देशवाल ने सबसे अधिक 469 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
उप प्रधान पद के लिए तीन बार हुई मतगणना
चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए तीन बार मतगणना की गई। पहली बार मतगणना में सुनील कुमार वधवा को 895 और कमल दुआ को 778 वोट मिले, जबकि 52 वोट का एक बंडल फिर मिल गया। इसके बाद दूसरी बार मतगणना हुई, जिसमें वोटों का बंडल मिल गया। इसके बाद सुनील कुमार वधवा को 842 वोट और कमल दुआ को 836 वोट मिले, लेकिन इस बार छह वोट गायब मिले। फिर पांच वोट को खोजा गया। तीसरी बार की मतगणना में सुनील कुमार वधवा को 843 और कमल हुआ को 838 वोट मिले। पांच वोट के अंतर से सुनील ने जीत हासिल की। पिछली बार भी उप प्रधान पद के लिए तीन बार गिनती हुई थी, तब अंत में दोनों उम्मीदवार को छह-छह माह के लिए कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन

जानिए किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले
प्रधान:
सुरेंद्र दूहन- 714
राजेश शर्मा- 498
वीरेंद्र मलिक- 470
कुल - कुल वोट 1682, रद्द हुई 11
उपप्रधान:
सुनील कुमार वधवा-843
कमल दुआ- 838
कुल- 1681, रद्द हुई- 13 वोट
सचिव:
आशीष बंसल- 607
वैभव देशवाल- 1076
कुल वोट-1683, रद्द हुई-10
सह-सचिव:
नवीन जसपाल-239
राजेश गर्ग-549
साजिद अली सैफी- 144
संयम बतरा- 744
कुल वोट- 1676, रद्द हुई 16 वोट
कोषाध्यक्ष:
अमित भारद्वाज- 503
दीपक कुमार सचदेवा- 333
जितेंद्र रावल-618
रोताश देहरान- 224
कुल वोट- 1678, रद्द हुई 8 वोट
समय दर समय:
समय वोट
10:00 बजे- 71
11:00 बजे- 240
12:00 बजे-384
12:30 बजे- 553
02:00 बजे- 713
02:45 बजे-903
03:05 बजे-1000
03:20 बजे-1100
04:00 बजे-1265
05:30 बजे-1575
05:50 बजे-1696

पानीपत। उप प्रधान सुनील कुमार वधवा।- फोटो : Panipat

पानीपत। जीत के बाद हर्षोल्लास के साथ प्रधान सुरेंद्र दूहन का कंधों पर बैठाकर जोरदार स्वागत करते ?- फोटो : Panipat

पानीपत। सचिव वैभव देशवाल।- फोटो : Panipat

पानीपत। सह सचिव संयम बतरा।- फोटो : Panipat

पानीपत। कोषाध्यक्ष जितेंद्र रावल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें