फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में धूप, शाम को चली तेज हवा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में वीरवार को सुबह हल्की धुंध के बाद तेज धूप निकलने से आसमान साफ रहा। शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड महसूस की गई। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में शुक्रवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। वीरवार को सुबह हल्की धुंध रही। दिन में तेज धूप निकलने से आसमान साफ रहा जिसका आनंद लोगों ने घरों की छत्तों पर व पार्क में बैठकर लिया। शाम को हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से ठंड बढ़ी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाथरी निवासी जयसिंह ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से सुबह-शाम ही ठंड महसूस की जा रही थी। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम होने लगा था। जनवरी माह भी अभी समाप्त नहीं हुआ है और ऐसा लग रहा था मानो ठंड का मौसम समाप्त होने पर आया है। यदि अभी ठंड कम हो जाएगी तो गेहूं की फसल की पैदावार प्रभावित होगी। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए अभी ठंड जरूरी है इसलिए कम से कम एक महीना तो और ठंड होनी चाहिए ताकि फसलें अच्छी हो सकें और किसानों को फायदा हो। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। ऐसे समय में किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमी से फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
वीरवार 22/7

शुक्रवार 16/4
शनिवार 16/4
रविवार 17/4
सोमवार 18/4मंगलवार 18/10
बुधवार 17/8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें