फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने भापरा रोड पर बुधवार को गढ़ी छाजू मोड के पास एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा हनुमान कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ मोहित के रूप में हुई है। थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि गौरव उर्फ मोहित निवासी हनुमान कॉलोनी के पास अवैध हथियार है। गौरव अवैध हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजन में खौफ पैदा कर रहा है। किसी साथी के इंतजार में भापरा रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस ने दबिश युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर गौरव उर्फ मोहित की जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। वह देसी पिस्तौल करीब दो महीने पहले उत्तराखंड के देहरादून में एक युवक से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसके बाद वह पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें