पानीपत। ईईएसएल, जीजीजीआई और एफआइसीसी की ओर से स्टेंडर्ड एनर्जी एफिसिएंट टेक्नोलॉजी को पानीपत में लाने के लिए शनिवार को एक निजी होटल में एक सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पानीपत की 80 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने बिजली की खपत को करने के लिए उद्योगपतियों को सुझाव दिए गए।
उन्होंने बताया कि अब बिजली खर्च कम करने के लिए स्टेंडर्ड एनर्जी एफिसिएंट टेक्नालॉजी को कंपनियों में लगाया जाएगा। जिससे बिजली का बिल कम आएगा और उद्योगपतियों को लाभ होगा। अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि उद्योगपतियों की इस बैठक में जिले की 80 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इस प्रकार की बैठक से पहली बार पानीपत के उद्योगपतियों को अच्छा अनुभव मिला है। जिसमें उद्योगपतियों को सात प्रकार की टेक्नोलॉजी का फार्म दिया गया है। इन सात में से जो टेक्नालॉजी उनकी फैक्टरी में होगी वही मोटर को एसेस करके बिजली खपत को कम करेग। अगर कोई कंपनी एक साथ 40 ऑर्डर देगी तो वे आगे बात करके आई-4 मोटर को आई-2 के दाम में लगवाने का प्रयास भी करेंगे। इस बैठक में डायर्स एसोसिएशन, टेक्सटाइल मिल, होम फर्निशिंग कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा, एमएसएमई के चेयरमैन संजीव चावला मौजूद रहे।