फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में एसीएस के आदेशों पर सीडीओ सस्पेंड, 14 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में किसानों का गन्ना न लिए जाने पर किसानों ने जजपा नेता देवेंद्र कादयान से गुहार लगाई। जिस पर वह किसानों के साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिले। जिसके बाद विभाग के एसीएस ने सीडीओ कर्मवीर का सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में अन्य 14 कर्मचारियों को सही गन्ना लेने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, किसानों ने जजपा नेता को शुगर मिल में हो रहे घोटालों और गड़बड़ी की रिपोर्ट भी दी, जिस पर देवेंद्र कादयान ने जल्द ही उपमुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाने का आश्वासन दिया और कष्ट निवारण समिति के माध्यम से भी शुगर मिल के गड़बड़झालों को प्रकाश में लाने की बात कही। इस बारे में मिल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
जजपा नेता देवेंद्र कादयान ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से किसानों की शिकायतें मिल रहीं थीं कि शुगर मिल प्रबंधन द्वारा उनके गन्ने को नहीं लिया जा रहा है। गन्ना सरप्लस हो रहा है। दूसरे मिलों में भी गन्ना नहीं भिजवाया जा रहा है। वहीं, गन्ना खरीद संबंधित पर्चियों में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्हें समय से पर्चियां न मिलने और दूसरे मिलों में गन्ना न जाने की वजह से उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। इस पर देवेंद्र कादयान किसानों को साथ लेकर चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की परेशानी को उपमुख्यमंत्री के साथ साझा किया। जिस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही एससीएस से बात की और संबंधित मिल अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। जिस पर एससीएस ने तुरंत प्रभाव से शुगर मिल एमडी को सीडीओ को सस्पेंड किया ओर 14 अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया।
मंगलवार को होगा एजेंडा पास
शुगर मिल प्रबंधन द्वारा मिल का एक एजेंडा बनाया गया है। इसमें मिल प्रबंधन की ओर से 27 बिंदु रखे गए हैं। इस एजेंडों को उपायुक्त हेमा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड की मीटिंग में रखा जाएगा। चर्चा में है कि इस एजेंडे में मिल अधिकारियों ने कुछ गलत बिंदुओं को भी शामिल किया है। वहीं, जब मिल अधिकारियों से एजेंडे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें