इसराना। वैरागन स्तुति जैन व पूजा जैन।
- फोटो : Panipat
इसराना। जिनशासन मुक्तामणि उपप्रवर्तिनी महासाध्वी कैलाश वती महाराज और महासाध्वी शक्ति प्रभा महाराज की वैरागन स्तुति जैन एवं पूजा जैन का मंगलवार को जैन स्थानक इसराना में तिलक समारोह किया गया। सुभद्र मुनि महाराज की देखरेख में 14 फरवरी को दिल्ली में वैरागन स्तुति जैन और पूजा जैन की दीक्षा होगी।
समारोह में इसराना क्षेत्र के जैन समाज एवं अन्य शहरों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में पहुंचे जैन समाज के लोगों ने स्तुति जैन और पूजा जैन को आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान स्तुति जैन और पूजा जैन के धर्म के माता-पिता ने सर्वप्रथम तिलक कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेश जैन, रमेश चंद्र जैन जौधंन खुर्द, राजू जैन, मुरारी जैन, रमेश जैन, वेदप्रकाश जैन, ओमप्रकाश जैन, रिकू जैन व अन्य जैन समाज उपस्थित रहे।