फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्रों ने बॉस्केटबॉल में कांस्य पदक किया हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या सिटी स्कूल के विद्यार्थी लक्की और पुष्कर ने बॉस्केटबाल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता द स्पोर्ट्स गुरुकुल द्वारा कुंदन इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ में 26 जनवरी को आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। पूरी टीम ने इस उपलब्धि को हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे खेलों के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते है। विद्यालय के चेयरमैन रघुनंदन गुप्ता ने कहा कि एसडीवीएम सिटी के सभी विद्यार्थी शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने अध्यापकों और अभिभावकों को भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें