फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक पर एंगल रख ट्रेन पलटाने की नाकाम काेशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में ट्रेन को पलटाने की नाकाम कोशिश की गई। घटना बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे की है। पानीपत-दिल्ली रेल लाइन पर गोहाना रोड पुल के नीचे करीब 20 फीट लंबा व दो इंच मोटा एंगल रख दिया। उस समय वहां से दो एक्सप्रेस गाड़ियों को क्रॉस होना था। इससे पहले पानीपत से गन्नौर इंजन लेकर जा रहे एक लोको पायलट ने एंगल को देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों व जीआरपी को दी। रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रैक का निरीक्षण किया। जीआरपी ने एंगल को कब्जे में लिया। जीआरपी ने लोको पायलट की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर रेलवे एक्ट 150 के तहत केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में अब जीआरपी दीवाना गांव रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले पानीपत में इसी से कुछ दूरी पर 2007 में समझौता एक्सप्रेस में बम धमाका किया गया था। जिसमें 63 लोगों की मौत हो गई थी। इसे अटारी कांड के नाम से जाना जाता है। लोको पायलट बिहार के गया निवासी रंजन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को नाइट ड्यूटी पर था। वह पानीपत से गन्नौर पावर (इंजन) लेकर जा रहा था। वह जब पौने चार बजे पानीपत दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 86/18 के सामने पहुंचा तो उसको पटरी पर कुछ पड़ा नजर आया। सुबह के समय धुंध थी तो इंजन की रफ्तार भी कम थी। उन्होंने इंजन को रोका और ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक पर लगभग 20 फीट लंबा व दो इंच मोटा तिकोने आकार का एंगल रखा था। उन्होंने तुरंत इस बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने जीआरपी व आरपीएफ को रवाना किया। उसने एंगल के मोबाइल में फोटो लेकर अधिकारियों के पास भेज दिए थे। इसके बाद उसने एंगल को ट्रैक के किनारे रख दिया और वह दीवाना रेलवे स्टेशन की तरफ चल दिया। रेलवे अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी की टीम यहां मौके पर पहुंची। इसके बाद उसने लिखित में इसकी शिकायत जीआरपी को दी। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

बॉक्स

नेताजी और संभलपुर एक्सप्रेस हो सकती थी टारगेट
पौने चार बजे लोको पायलट ने एंगल को पकड़ा देख इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। पानीपत रेलवे स्टेशन से नेताजी एक्सप्रेस के चलने का समय 3:43 बजे का है। इसके बाद 4:09 बजे संभलपुर एक्सप्रेस का पानीपत रेलवे स्टेशन से चलने का समय निर्धारित है। आपातकाल स्थिति को देखते हुए दोनों ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन



वर्जन :
पानीपत के पास रेलवे लाइन पर लोहे का एक एंगल मिला है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों में मुखबिरों की मदद ली जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


सुमित कुहाड़, एसपी रेलवे अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें