फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छछरौली कॉलेज से बीबीए व बीटीएम की डिग्री ले पाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय कॉलेज छछरौली से विद्यार्थी बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) व बीटीएम (बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट) की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे। कॉलेज में दोनों नए कोर्स शुरू करने की सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अनुसार, छछरौली के राजकीय कॉलेज में बीबीए व बीटीएम कोर्स व बीए में सोशियोलॉजी विषय शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। अहड़वाला के राजकीय कॉलेज में बीए में साइकोलॉजी व म्यूजिक और प्रतापनगर के राजकीय कॉलेज में बीए में कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करने पर मंजूरी मिल गई है।
सत्र-2025-26 में स्नातक के नए कोर्स व विषय शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने कुछ समय पहले ही राजकीय कॉलेजों से डिमांड मांगी थी। इस पर 19 मई से जारी स्नातक के दाखिलों के पंजीकरण की प्रक्रिया के बीच प्रदेश सरकार ने अपना फैसला जारी किया। इसके तहत जिले में छछरौली के राजकीय कॉलेज में दो कोर्स व एक विषय, अहड़वाला के राजकीय कॉलेज में दो विषय व प्रतापनगर के राजकीय कॉलेज को एक विषय शुरू करने की सौगात दी है।
विज्ञापन


रादौर व सरस्वतीनगर में न नया कोर्स न विषय
सत्र 2025-26 में रादौर व सरस्वतीनगर के राजकीय कॉलेजों को न नया कोर्स और न ही विषय मिल पाया है। हालांकि इनमें सरस्वती के राजकीय कॉलेज से किसी कोर्स व विषय शुरू करने की मांग नहीं भेजी गई थी। रादौर के राजकीय कॉलेज ने अपने यहां बीएससी कोर्स शुरू करने की डिमांड भेजी थी, इसके बाद भी डीएचई से नए कोर्स व विषय शुरू करने की अनुमति देते हुए जिन कॉलेजों की जारी की है, उनमें रादौर के राजकीय कॉलेज का नाम नहीं है। ऐसे ही अहड़वाला (व्यासपुर) के राजकीय महाविद्यालय से भेजी गई बीए के फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू करने की डिमांड थी, पर पूरी नहीं हो पाई।

नहीं जाना पड़ेगा दूर
छछरौली व प्रतापनगर के राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि विभाग से छछरौली के राजकीय कॉलेज में बीबीए व बीटीएम कोर्स व बीए में सोशियोलॉजी विषय शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। प्रतापनगर के राजकीय कॉलेज में भी बीए में कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करने पर मंजूरी मिल गई है। नए कोर्स व विषय शुरू होने से विद्यार्थियों को इनकी पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा और कम खर्च में वह इन कोर्स व विषयों की शिक्षा हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें