पानीपत स्थित आईबी पीजी कॉलेज में 40 से अधिक छात्रों ने टेक लैब भ्रमण और स्थानीय बाजार मूल्य सर्वेक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी व व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को टेक्नोलॉजी, स्किल्स और करियर रेडीनेस की दिशा में युवाओं के कदम विषय पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट टॉक और औद्योगिक दौरे का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस के द्वितीय और तृतीय वर्ष के 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज केवल अकादमिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है बल्कि छात्रों को उद्योग की मांग और नई तकनीकों के अनुरूप तैयार होना जरूरी है। डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी बदलावों से परिचित कराना और उन्हें उद्योग जगत के लिए तैयार करना था। औद्योगिक दौरे के तहत छात्रों ने गुरुग्राम स्थित नेटवर्क बुल्स के सिस्को लैब का भ्रमण किया जहां उन्हें नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े विषयों पर प्रैक्टिकल अनुभव मिला। छात्रों ने नेटवर्किंग डिवाइस का उपयोग कर दो नेटवर्क के बीच कनेक्शन भी स्थापित किया। अंत में इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र हुआ और सही उत्तर देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए लोकल प्राइस सर्वे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुखजिंदर सिंह ने किया। इस सर्वे का उद्देश्य छात्रों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं, किराना सामान, फल एवं सब्जियों आदि की कीमतों के डेटा का संग्रहण और विश्लेषण कराना रहा। विद्यार्थियों ने स्थानीय बाजार से दामों का सर्वेक्षण किया और एकत्रित आंकड़ों को तालिकाओं व ग्राफ के माध्यम से प्रस्तुत किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष से सयम गर्ग ने प्रथम स्थान, बीकॉम द्वितीय वर्ष से कृपा ने द्वितीय स्थान और बीकॉम द्वितीय वर्ष से शुभम व हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार संगम कुमार और महेश को दिए गए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष हिमांशी भी मौजूद रहीं।