फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीपीएस पानीपत रिफाइनरी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। डीपीएस पानीपत रिफाइनरी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में परचम लहराया है। वाणिज्य संकाय की अविका मकलोहा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान विज्ञान संकाय की मिशी मलिक ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। श्रेया सचदेवा ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पी सचदेवा ने बताया कि स्कूल के 91 में से 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 59 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने भी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें