फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुराना गांव में चाकू से गोदकर आईटीआई के छात्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। कुराना गांव में राजकीय कन्या स्कूल के पास वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आईटीआई के छात्र तनिष्क (19) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही विजय पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी आत्माराम ने सीआईए की टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। तनिष्क की मां की शिकायत पर विजय व उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
कुराना गांव के दीपक ने बताया के उनका भतीजा तनिष्क नौल्था गांव आईटीआई की प्रथम वर्ष में पढ़ता था। वह वीरवार को आईटीआई में गए थे और दोपहर को करीब 12 बजे वह वापस आया था। वह कुराना गांव में ही राजकीय कन्या स्कूल के पास पहुंचा तो तो वहां पर गांव का ही विजय अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था। विजय और तनिष्क के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। विजय ने चाकू निकालकर तनिष्क के पेट में दो वार किए। वह इससे घायल होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भा गए।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि उन्हें फोन पर तनिष्क के घायल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को पास के ही एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर छात्र की हत्या की सूचना मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद डीएसपी आत्माराम भी सीआईए की टीमों के घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तनिष्क की मां की शिकायत पर आरोपी विजय और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें