पानीपत। कार्यशाला के दौरान प्राचार्य डॉ अजय के साथ मौजूद विद्यार्थी व अन्य।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि आर्ट और क्राफ्ट विषय से हमें छिपी हुई प्रतिभा का पता चलता है। हम इस विषय में निपुण होकर आत्मनिर्भर बन सकते है और अपने परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभा को उकेरना है। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने छात्राओं को प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए वे हर संभव मदद करेंगी। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध करवाते रहेंगे।