फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुंड में कूदे छात्र की गर्दन की हड्डी टूटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना स्थित लकीसर बाबा मंदिर के कुंड में स्नान करने के लिए कूदे 10वीं कक्षा के छात्र की तलहटी में सिर टकराने पर गर्दन टूटने से मौत हो गई। हादसा कुंड में पानी कम होने और ऊंचाई से छलांग लगाने से हुआ।
विज्ञापन

वह रविवार को पानीपत से अपने दोस्तों सहित श्याम बाबा के धाम पर खुशहाली की प्रार्थना कर लकीसर बाबा के मंदिर में आया था। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार पानीपत के रामायणी चौक निवासी अंकित (17) रविवार को अपने दोस्तों सौरभ, अनिकेत उसकी मौसी के साथ श्याम बाबा पर पैदल यात्रा में आया था। वह श्याम बाबा के दर्शन करने के बाद चुलकाना गांव स्थित लकीसर बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव देखने चला गया। वह मंदिर परिसर स्थित कुंड में स्नान करने के लिए कूद गया। कुंड में करीब दो फीट तक ही पानी था। जिसके चलते उसका सिर तलहटी से टकरा गया। इस दौरान वह एक बार पानी में ऊपर आया। इसके बाद नीचे चला गया। उसके दोस्तों और श्रद्धालुओं ने उसको कुंड से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। उसको जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम मौत का कारण गर्दन टूटना बताया है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अंकित चार भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। उसके पिता कारपेंटर हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंकित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। दो बहनें बड़ी हैं, जबकि एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें