फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

सोनीपत स्थित गन्नौर कस्बे के अंतर्गत अटायल गांव के सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। वह शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में सुरेंद्र निवासी समालखा के साथ बाइक पर गया था। वह अनाज मंडी से समालखा की तरफ जीटी रोड से साइड में लगते सर्विस रोड की तरफ जा रहा था। उस समय बाइक सुरेंद्र चला रहा था और वह पीछे बैठा था। वे जैसे बस अड्डा समालखा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गाड़ी चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई और वह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए समालखा के सरकारी अस्पताल लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें