माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने शहर में दुकान और शोरूम पर लगे हाेर्डिंग और विज्ञापन बाेर्ड के लिए सख्त हो गया है। निगम ने इसके जुर्माना के नोटिस थमाना शुरू कर दिए हैं।
जीटी रोड स्थित गोयला इलेक्ट्रोनिक्स को 6.38 लाख रुपये का नोटिस दिया है। निगम ने बाकी बाजार में वीडियोग्राफी शुरू कर दी है। निगम की सख्ताई के बाद दुकानदारों की धड़कन फिर से बढ़ गई है।
नगर निगम ने पिछले साल शहर में दुकानदारों व शोरूम मालिकों को होर्डिंग व विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों को नोटिस दिए थे। दुकानदारों ने इसका विरोध किया था। शहरी विधायक प्रमोद विज की मध्यस्थता के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर निगम ने नोटिस वापस लिए थे।
निगम ने अब फिर होर्डिंग ओर बोर्ड पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जीटी रोड स्थित शोरूम संचालकों और दुकानदारों को नोटिस देना शुरू कर दिए हैं। निगम ने गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स को 6.38 लाख का नोटिस दिया है। यह नोटिस 15 मार्च काे जारी किया गया गया। शोरूम संचालक ने बताया कि उनको 30 मार्च काे नाेटिस मिला है। वहीं नगर निगम की टीम शुक्रवार को सुबह ही बाजार में पहुंच गई। टीम ने बाजार में वीडियोग्राफी तैयार की। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि बाजार में निगम की टीम ने वीडियोग्राफी की है। मंडल व्यापारियों के साथ है। दुकानदारों को मिले नोटिस के विषय में नगर निगम अधिकारियों से बात करेंगे। किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा।