फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान से बरामद किया अवैध पटाखों का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीआईए-3 की टीम ने छापेमारी कर एक मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों का जखीरा बरामद किया है। थाना चांदनी बाग पुलिस में विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए-3 के प्रभारी एसआई सुभाष ने बताया कि एएसआई पवन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में केशव नाम का व्यक्ति अवैध रूप से घर के अंदर बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखकर खुलेआम बेच रहा है। पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। मकान के भूतल और ऊपर के कमरों में भारी मात्रा में पटाखे मिले। केशव पटाखों के भंडारण या बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखाया पाया। आसपास घनी आबादी के बीच अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखकर लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें