शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले, कक्षा छठी से 12वीं तक के खिलाड़ियों ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने पदक और बेहतर स्थान हासिल करने के लिए पूरा दमखम दिखाया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी विद्यालय की दूसरी टीम दूसरे स्थान पर रही।
शिक्षा विभाग हरियाणा एवं हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ 4×100 मीटर रिले रेस कराई गई। जिला परियोजना समन्वयक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एपीसी कुलभूषण जैन, जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह और एपीसी शक्तिधर ने अहम भूमिका निभाई। नोडल अधिकारी संदीप और सुदेश राठी ने व्यवस्थाओं का समन्वय किया। शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने भी आयोजन में सहयोग दिया।
परिणाम एक नजर में-
कक्षा छठी से आठवीं, बालक वर्ग
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर सत्यम मयंक लोकेश
200 मीटर तुषार आर्यन दीपांशु
400 मीटर निखिल प्रीत वंश
कक्षा छठी से आठवीं, बालिका वर्ग
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर खुशी प्राची कोमल
200 मीटर काजल अनीता भारती
400 मीटर आयांशी कशिश अलीशा
कक्षा नौवीं से 12वीं, बालक वर्ग
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर आकाश भारत निखिल
200 मीटर सुमित मनदीप चिराग
400 मीटर केशव सिकंदर मोहित
4गुना100 मीटर रिले: प्रथम और द्वितीय स्थान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटल की टीमों ने हासिल किया।