फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेल से छूटे सौतेले पिता पर फिर शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक किशोरी ने सौतेले पिता पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि पहले भी सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। अब जमानत पर आने के बाद फिर से गलत हरकत करने लगा है। किशोरी की बार-बार शिकायत आने पर पुलिस ने इस मामले को बाल कल्याण समिति के पास भेजा है। समिति मामले की जांच करा रही है। साथ ही किशोरी की काउंसिलिंग कराई जा रही है। पहले भी सौतेले पिता के शोषण से किशोरी गर्भवती हो चुकी है।
किशोरी ने करीब छह माह पहले सौतेले पिता पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच कराई थी जिसमें किशोरी गर्भवती मिली थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति की संस्तुति पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले आरोपी जमानत पर आया। तीन-चार दिन पहले किशोरी ने एक बार फिर से अपने सौतेले पिता पर गलत हरकत करने और यौन शोषण करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी जिसके बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले को एक बार फिर से बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया है। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। किशोरी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार : बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि उस समय किशोरी गर्भवती थी तो गर्भपात के समय डीएनए सैंपल लिए थे। आरोपी सौतेले पिता के डीएनए सैंपल लेकर भी जांच को भेजे गए थे। अभी तक डीएनए जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। लैब को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। डीएनए जांच के बाद स्पष्ट होगा की किशोरी के आरोप सही हैं या गलत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें