फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर-1 बनने के लिए वार्ड-1 से की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने वीरवार से जागरुकता अभियान शुरू किया। स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनने के लिए वार्ड नं. एक से इसकी शुरुआत की गई। इसमें निगम टीम वार्ड वाइज लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। इसके माध्यम से लोगों की भागीदारी बढ़ाकर पानीपत की स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी मिलकर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने एफएम 94.5 के साथ मिलकर स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत नाम से एक मुहिम चलाई है। इसमें जिंगल और एफएम के जरिए कई कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इसकी शुरुआत वीरवार को अंसल गेट नंबर दो से की गई।
नगर निगम की सिटीएल कविता कादियान ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जानकारी दी जाएगी, उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस उद्देश्य से ये अभियान चलाया गया है। इसमें सूखा गीला कूड़ा अलग अलग करने के बारे में और उनके निपटारे बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ एप के बारे में बताया जाएगा कि कैसे इस एप पर लोगों कैसे सफाई संबंधित शिकायत करने के बाद उनका तुरंत समाधान करवा सकते हैं। इसके अलावा कैसे टॉस्क फोर्स उनकी शिकायतों पर काम करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान निगम आयुक्त आरके सिंह व महापौर अवनीत कौर, पार्षद अनिता परूथी, पवन गोगलिया, राजपाल, नरेंद्र सूरा, निगम से सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा समेत ओमवीर राणा, स्वच्छ भारत मिशन टीम की सीटीएल कविता कादियान और उनकी टीम पंकज शर्मा, बलवान सिंह, जोध सिंह, रवि, दीपक, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें