फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बढ़ी ठिठुरन, अगले सप्ताह बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। दूसरे दिन भी हवा 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इसके साथ आसमान में हल्के बादल छाने तेज हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले सप्ताह में ठंड बढ़ने और बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वीरवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा की रफ्तार तेज होने से तापमान में कमी आ रही है।
जिससे धूप निकलने के बावजूद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। पूरे दिन बादलों की आवाजाही ने भी ठंड को बढ़ाने का काम किया। तेज हवा चलने से सरसों की फसल लगाने वाले किसान परेशान नजर आ रहे हैं। तेज हवा से सरसों की फसल पर फली झड़ने का डर रहता है। जिससे फसल उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले सप्ताह में बारिश की संभावना है। वहीं हवा की रफ्तार से लगातार तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन

रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक आ सकता है। किसान हरपाल और कर्मचंद ने बताया कि सूखा पाला पड़ने से सरसों की फसल में बीमारी आने का खतरा है। वहीं बेल वाली सब्जी के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें