फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 साल बाद शुरू किया खेल, पावर लिफ्टिंग में जीता पदक

विज्ञापन
पानीपत। खिलाड़ी सुमन जीत के मैडल दिखाती हुई साथ पती व कोच प्रदीप। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। ‘जब जागो तब सवेरा...’ कहावत को गांव सिवाह की बहू सुमन ने सच कर दिखाया। कोलकाता में आयोजित नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2022 में हरियाणा को कांस्य पदक दिलाया। सुमन ने 50-55 किलोग्राम भारवर्ग में 64 किलोग्राम वजन उठाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग से पहले सुमन पैरा वॉलीबॉल खेलती थीं। शादी के 12 साल बाद सुमन ने पैरा वॉलीबॉल खेलना शुरू किया। सुमन पैर से दिव्यांग हैं और उनके पति प्रदीप हाथ से। वर्ष 2005 में उनकी शादी हुई। शादी के 12 साल बाद सुमन को किसी ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी खेल प्रतियोगिता आयोजित होती है जिसके, बाद उन्होंने वॉलीबॉल खेलना शुरू किया।
वॉलीबॉल में 2019 तक ज्यादा पदक न आने के बाद सुमन के पति प्रदीप ने उन्हें पैरा पावर लिफ्टिंग सिखाना शुरू किया। सुमन ने विभिन्न परिस्थितियों को चुनौती देते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। सुमन कोलकाता से सोमवार को अपने गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहीं इस प्रतियोगिता में पंजाब पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

पति ने प्रोत्साहित करने के साथ सिखाई पावर लिफ्टिंग
सुमन के पति प्रदीप प्रजापति ने बताया कि उनका सपना था वे देश के लिए खेलें, मगर ऐसा हो न सका। वह खुदा भी वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ी रहे हैं। मगर उपलब्धि नहीं हासिल कर सके। उनकी शादी 2005 में सुमन देवी के साथ हुई। सुमन एक पैर से पोलियाग्रस्त हैं। शौक के लिए 2015 में राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली थी।
सुबह-शाम डेढ़-डेढ़ घंटे की ट्रेनिंग देनी शुरू की
प्रदीप का कहना है कि इस खेल में सफलता नहीं मिली तो सुमन ने इसे छोड़ दिया। मगर पति अपने सपनों को पत्नी से पूरा करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक साल पहले से ही सुमन को रोजाना सुबह-शाम डेढ़-डेढ़ घंटे की ट्रेनिंग देनी शुरू की। इसके बाद 3-4 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई, जिसमें सुमन ने राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई किया। 19-20 मार्च को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय में सुमन ने 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें