फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छिटपुट बूंदाबांदी, बादल घिरने से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा में मौसम में लगातार बदलाव ले रहा है। वीरवार को तेज हवा के बीच छिटपुट बूंदाबांदी हुई। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया। शुक्रवार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। जिससे तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। हवा की ठंडी तेज रफ्तार से भी गर्मी कम महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी पांच दिन बादलों का आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम लगातार बदल रहा है। नौतपा के छठे दिन शुक्रवार को पांचवें की अपेक्षा तापमान में कमी आई। शुक्रवार सुबह ही आसमान में बादल छा गए और परिवार दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। हल्की से मध्यम धूप रही। हवा की तेज रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज हवा चलने से जहां तापमान में कमी आई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं हवा से उड़ते धूल-कणों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिनभर तेज हवा के कारण बाइक, स्कूटी ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई क्योंकि धूल-कणों के साथ कागज, पॉलिथीन भी उड़कर उनके चेहरे पर आती रही। जिससे उन्हें वाहन चलाने में परेशानी हुई। वहीं किसानों को आगामी फसलों के लिए जहां बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तरबूज, खरबूज व विभिन्न प्रकार की सब्जियों व फलों की बेल लगाने वाले किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें