फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निरंकारी प्रदर्शनी में आध्यात्मिक सुकून से होगा साक्षात्कार, आज से भोड़वाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जब तक हम अपने घर नहीं पहुंचते, तब तक हमें सुकून नहीं मिलता। उसी तरह जब तक आत्मा अपने निजघर अर्थात परमात्मा से नहीं मिलती, तब तक उसे भी सुकून नहीं मिलता। परमात्मा से आत्मा को गुरु ही मिलाता है। इसी सुकून विषय को लेकर 28 अक्तूबर से होने वाले 76वें निरंकारी संत समागम को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। समागम में मुख्य आकर्षण का केंद्र भी इसी विषय पर आधारित रहेगा। प्रदर्शनी में फ्लेक्स, कटआउट और थ्री-डी मॉडल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 28-30 अक्तूबर तक 76वां वार्षिक निरंकारी समागम होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन समागम स्थल पर पहुंच रहे हैं। पूरे समागम स्थल को लाइटिंग से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वारा बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही निरंकारी प्रदर्शनी भी समागम को मुख्य आकर्षण रहेंगी। प्रदर्शनी में निरंकारी मिशन के प्रचार प्रसार के बारे में बताया गया है।
आध्यात्मिक स्थल पर ट्रेनों के माध्यम से देशभर से पहुंचे वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। समागम शुरू होने से करीब 13 दिन पहले ही 15 अक्तूबर से आध्यात्मिक स्थल से सटे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। रेलवे द्वारा भी भोड़वाल माजरी के छोटे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। इनमें राजधानी, शताब्दी व द्रुंतों ट्रेन शामिल नहीं हैं। इस बार 5-5 ट्रेनों का ठहराव ज्यादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें