फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने मित्तल मेगा मॉल, सनौली रोड, सेक्टर 25 और जीटी रोड से उतारे विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में लगे अवैध विज्ञापन, यूनिपोल साइट, फ्लैक्स बोर्ड समेत अन्य विज्ञापनों की सामग्री पर निगम ने फिर से कार्रवाई की है। इसे लेकर शनिवार को निगम टीम सनौली रोड पहुंची। यहां से करीब 200 अवैध फ्लैक्स बोर्ड, होर्डिंग्स और अन्य विज्ञापन उतारे गए। इसके बाद टीम जीटी रोड से अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 25 एरिया में पहुंची। यहां मित्तल मॉल पर लगे शहर के सबसे बड़े विज्ञापनों को भी उतार दिया। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त राहुल नरवाल खुद मौजूद रहे। उनके साथ एक्सईएन राहुल पुनिया, एमई योगेश कुमार, जेई अजय छौक्कर भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि इससे पहले भी मॉल पर अवैध विज्ञापन उतारने निगम टीम कई बार जा चुकी है, लेकिन मॉल मैनेजमेंट के विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा है। एक दिन पहले भी निगम आयुक्त ने धरातल पर उतार कर बरसत रोड, जीटी रोड के दोनों साइट और टोल प्लाजा पर खुद मौजूद होकर कार्रवाई कराई थी। अधिकारियों का कहना है कि जब तक शहर की सभी सड़कें और इमारतें अवैध विज्ञापनों से मुक्त नहीं होंगी, उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें