फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसपी मेधा भूषण ने किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शरहवासियों से बात करते एसपी मेधा भूषण। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शुक्रवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों और पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी और ड्यूटी को परखा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी मेधा भूषण ने शहर में चल रही रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर 13-17, असंध रोड नाका और एनएफएल क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न छठ घाटों तथा आसपास के इलाकों का दौरा किया। घाटों पर चल रही तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन सुचारू रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा और हर पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। ब्यूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें