फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की हवा की सेहत में नहीं हुआ सुधार, एक्यूआई 300

Sun, 15 Nov 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा एक्यूआई, दोपहर 11.47 बजे पानीपत शहर का दृश्य। अमन शर्मा - फोटो : धान खरीद का आज अंतिम दिन, मंडियों में अब भी 1.97 लाख एमटी धान पड़ा
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। पिछले दो दिनों से पूरे शहर में घनी स्मॉग (धुंध और धुएं का मिश्रण) की चादर छाई हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 का आंकड़ा पार कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सुबह के समय छाई घनी स्मॉग के कारण दृश्यता घटकर मात्र 50 से 100 मीटर के आसपास रह गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।
जिले में शनिवार सुबह से ही शहर पर स्मॉग छाया रहा। दिनभर सूरज बादलों और प्रदूषण की परत के पीछे छिपा रहा। बमुश्किल दोपहर के समय दो घंटे ही हल्की धूप निकल पाई। हालांकि धूप बेअसर साबित हुई और शाम होते ही स्मॉग ने फिर से पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर कूड़े में आग लगाने के कारण उससे उठने वाला जहरीला धुआं स्मॉग के साथ मिलकर प्रदूषण को और अधिक बढ़ा रहा है। निगम की ओर से चलाई जा रही एंटी स्मॉग गन भी इस विकट स्थिति के आगे बेअसर नजर आ रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें