फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता के सामने कार की टक्कर से बेटे की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत/मतलौडा। धर्मगढ़ गांव में सरपंच के पास नौकरी कर घर लौट रहे पिता के सामने बेटे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिसार के साहू गांव निवासी कबीरा ने बताया कि उसके चार बच्चे है। जिनमें दो बेटे और दो बेटी है। उसके बेटे राजेंद्र की छह माह पहले शादी हुई थी। वह अपने परिवार सहित अब पानीपत के धर्मगढ़ गांव में चौपाल में रहता है। वह गांव के सरपंच रविंद्र के पास मेहनत मजदूरी करता है। वह शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर अपने बेटे राजेंद्र संग घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बेटे को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। उसने हादसे के बाद सरपंच को फोन किया। सरपंच के साथ वह बेटे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें