फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीएचसी में चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो काबू

Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 ने गांव उझा स्थित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र (पीएचसी) में चोरी करने वाले नाबालिग सहित आरोपी को सेक्टर 25 में नाला के पास से गिरफ्तार किया। बालिग आरोपी विक्रम निवासी निलोठी झज्जर का रहने वाला है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि टीवीएस बाइक पर दो बैटरी रखकर मित्तल मैगा माल की तरफ से जीटी रोड की तरफ आ रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर 25 नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। बाइक पर रखी बैटरी बारे पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने गांव उझा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी से चोरी की है। थाना चांदनी बाग में उझा पीएचसी के डॉ दीपक सैनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें