फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेवर मांगने पर बेटे-बहू ने तोड़ा मां का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी में बेटे ने मां को बाल पकड़कर घसीटा। उसका हाथ तोड़ दिया। दरअसल मां अपने बेटे से अपने जेवर मांग रही थी। बेटे ने अपनी पत्नी व सालों के साथ मिलकर मां की पिटाई की। पीड़िता ने जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराकर इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी बेटे, उसकी पत्नी, पत्नी के चाचा व बेटे के सालों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू आरके पुरम निवासी पुष्पा शर्मा ने बताया कि उसका बेटा राकेश अपनी पत्नी के साथ मुखीजा कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह दो माह पहले करनाल शादी में गई थी। वह अपने जेवर अपनी बहू भावना के पास अमानती तौर पर रखकर गई थी। शादी से आने के बाद जब उसने अपने जेवर मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। उसके बेटे राकेश व बहू भावना ने जेवर मांगने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
बुधवार को उसके पास उसके बेटे राकेश की कॉल आई, उसने कहा कि घर आकर जेवर ले जाए। वह सुबह छह बजे उनके घर पहुंच गई थी। यहां उसका बेटा राकेश,बहू भावना, राकेश के साले दीपक,अमित, और भावना का चाचा कृष्ण था। इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसके बेटे राकेश ने उसे घसीटा। उसका हाथ मरोड़कर हाथ तोड़ दिया। वह किसी तरह से वहां से बचकर निकली। उसकी बड़ी बहू किरण ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें