फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कहीं सफाई की तो कहीं लगाया रक्तदान शिविर

Thu, 18 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मॉडल टाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर झाडू लगाते विधायक प्रमोद विज। स्रोत : नि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को जिले में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत करीब 20 स्थान पर विशेष कार्यक्रम किए। पानीपत शहरी विधायक की अगुवाई में माॅडल टाउन में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष की देखरेख में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय श्याम कमल में पौधरोपण किया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गोशाला मंदिर में महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय श्याम कमल में बुधवार को जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की अगुवाई में पौधरोपण किया। महापौर कोमल सैनी, पार्षद अशोक कटारिया, भाजपा महामंत्री सुमित जागलान, सचिव कृष्ण दुग्गल, युवा अध्यक्ष अमित पंडित, बलवान शर्मा, प्राण रत्नाकर, मोना शर्मा व रेशमा राजपूत ने भी पौधरोपण किया। इसके साथ जिला सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। काबड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में शहीद स्मारक की सफाई की। सेक्टर-6 स्थित संत कबीर छात्रावास परिसर में सफाई की और स्थानीय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं निगम पार्षद कुसुम भट्ट ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में जिले के सभी 19 मंडलों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर अभिनंदन किया। मौके पर मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा, संजय अग्रवाल, डॉ. पूजा सिंघल व मनन सिंगला मौजूद रहे। वहीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता ने सेक्टर-24 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। सेक्टर-24 स्थित महर्षि दयानंद पार्क में हवन कर पौधरोपण किया। ओबीसी मोर्चा के प्रभारी डॉ. राजवीर आर्य ने कार्यकर्ताओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और एसडीएम मनदीप सिंह मुख्यातिथि रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष स्टाल लगाकर पोषण संबंधी जानकारी दी। इसमें लोगों से जंक फूड का त्याग करने और घर का बना खाना खाने के लिए प्रेरित किया।
महिला सांस्कृतिक केंद्रों में किया भजन-कीर्तन
सनौली। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह बुधवार को ताजपुर गांव में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर पहुंचीं। यहां महिला सांस्कृतिक केंद्र पर महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। उन्होंने मजदूर व मेट की योजनाओं के बारे में जाना और साथ ही व्यायामशाला का निरीक्षण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को विशेष पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यकारी अध्यक्ष अमित पंडित ने इसकी अगुवाई की। संवाद
विज्ञापन

मॉडल टाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर झाडू लगाते विधायक प्रमोद विज। स्रोत : नि

मॉडल टाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर झाडू लगाते विधायक प्रमोद विज। स्रोत : नि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें