मतलौडा। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौडा में छात्राओं की समस्या प्राचार्य प्रदीप शर्मा को सौंपी। उन्होंने इनके समाधान का भरोसा दिया। इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल और राजेंद्र जैलदार ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की कैंटीन कई वर्ष से बंद है। जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए पैदल बाजार जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के गेट पर कई बार बाहरी शरारती तत्व आकर छात्राओं को परेशान करते हैं। इस अवसर पर सोनम नैन, खुशी, पलक, अनु, साक्षी व शिवानी मौजूद रही। संवाद