संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। युवा एवं सशक्तिकरण उद्यमिता विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निश्चित समय अवधि में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में चार शिकायतें ऐसी है जिनका समाधान होना है। उन पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निश्चित समय अवधि में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी समस्याओं का अपडेट दिया। पहली शिकायत में दर्शन देवी ने अपने डॉक्यूमेंट पूरे ना होने के कारण अभी कार्य अधूरा रहने की दी।
ऋषि पाल सिंह ने उसके घर के सामने कूड़ा पड़ा रहने की शिकायत दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, नगराधीश टीनू पोसवाल, सिविल सर्जन विजय मलिक, डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।