फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामजिक संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव के लिए लोगों को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर दो अप्रैल को शहर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए संस्था और समिति के पदाधिकारियों ने तैयारी व जनसंपर्क तेज कर दिया है। पदाधिकारियों ने रविवार को शहर में जनसंपर्क किया और शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र दिए। शोभायात्रा दो अप्रैल को प्राचीन देवी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों व बाजारों से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

समिति के सदस्य व जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव दो अप्रैल को निकाली जाएगी। देवी मंदिर में 56 भोग व अटूट भंडारा लगाया जाएगा। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शोभायात्रा में भक्तों को 51 फीट ध्वज के दर्शन होंगे।
यात्रा में 5100 महिलाएं मंंगल कलश सिर पर धारण कर शामिल होंगी। इस अवसर पर एक शोभायात्रा सलारगंज गेट के निकट से होते हुए कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर पर समापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें