फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में स्नेचरों का बोलबाला, दो जगह से लूटे तीन फोन और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी शुरू होने के साथ अब स्नेचर भी रात में सक्रिय हो गए हैं। आरोपियों ने पानीपत में शनिवार रात दो जगह वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले रात करीब साढ़े आठ बजे समालखा के पट्टीकल्याणा में ट्रैक्टर चालक व उसके साथी से दो फोन और 12 हजार रुपये लूटे। उसके बाद पानीपत शहर में सेक्टर 25 में काम से घर लौट रहे युवक से फोन व दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माईजी कॉलोनी निवासी मुशरफ ने बताया कि वह शादियों में फूल की सजावट का काम करता है। शनिवार रात वह गार्डन में शादी में फूल सजावट का काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। रात करीब पौने 12 बजे वह राज गार्डन के पास पहुंचा तो लघुशंका करने लगा। इसी बीच उसके पास एक युवक आया, जिसने उसे पीछे गर्दन से पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। उसकी जेब से फोन और दो हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग इकट्ठा होते, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद उसने एक राहगीर के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। चांदनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।
उधर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव निवासी फरमान ने बताया कि वह गांव के ही रहने वाले शहजाद के पास ट्रैक्टर पर ड्राइवर की नौकरी करता है। वह शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूरों को सवार कर समालखा के पट्टीकल्याणा में महावटी रोड पर रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचा था। वहां रोड के ऊपर एक ट्रैक्टर और ईको गाड़ी खड़ी थी। उसने भी ट्रैक्टर-ट्राॅली उनके पीछे खड़ा कर दिया। उसी समय ईको गाड़ी चली गई, जबकि ट्रैक्टर वहीं पर खड़ा था। इसी बीच तीन युवक बाइक पर आए और बाइक से उतरकर उसके ट्रैक्टर में चढ़ गए। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे युवक अकबर ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मोटरसाइकिल पर बैठे एक युवक ने आवाज लगाई कि सुरेंद्र व कुली जल्दी पैसे व फोन छीन लो, जिसके बाद आरोपियों ने उससे फोन व 12 हजार रुपये, अकबर से फोन छीन लिए और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत समालखा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें