संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को एमकॉम प्रथम वर्ष में एड मेड शो का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने उत्पाद के साथ मोबाइल, फेविकोल, एनर्जी ड्रिंक और पिलो कवर आदि विज्ञापन को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में टीम बी प्रथम, टीम ए द्वितीय और टीम डी तृतीय रही। टीम सी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ किरदार का पुरस्कार स्मृति को मिला।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी। यह छात्रों के लिए सहायक है। इन गतिविधियों में जो संदेश मिलता है, वह जिंदगी में बदलाव ला सकता है, हमारी सोच बड़ी बना सकता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा। आज का समय विज्ञापन प्रतियोगिता का ही है। कोई भी उत्पाद बिना विज्ञापन के नहीं बिक सकता। प्रतियोगिता का संचालन क्लास की मेंटर प्रो. राजेश बाला ने किया।